

देहात कांग्रेस के जिला, ब्लॉक, मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा राजस्थान प्रदेश में राष्ट्रीय सचिवों को जिलों की जिम्मेदारियां दी गई है। उसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रभारी सचिव व रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव के आतिथ्य और जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) की मीटिंग आयोजित हुई।
चिरंजीव राव ने अपने सम्बोधन में कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार में व्याप्त र्भ्ष्टाचार व रिश्वतखोरी चरम पर है,बिगड़ी हुई व चरमराई हुई कानून व्यवस्था के चलते देश की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। केन्द्र की भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कब्जे में कर उनका भरपूर दुरुपयोग करने और गलत नीतियों के कारण भारत का संविधान खतरे में है।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रह्लाद सिंह ने बताया कि मीटिंग बिशनाराम सियाग ने मीटिंग में कहा कि देहात कांग्रेस ने समय समय पर किसानों, मजदूरों व आमजन की समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लिया और धरना प्रदर्शन करके समस्याओं के प्रति सरकार का ध्यानाकर्षण तथा समाधान करवाया है। हम निरन्तर व मुस्तेदी से जनसेवा कार्य कर रहे हैं।
मीटिंग में प्रदेश उपाध्यक्ष और संभाग प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़, लोकसभा प्रत्याशी व पूर्वमंत्री गोविंदराम मेघवाल,नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी,पूर्व मंत्री भँवर सिंह भाटी,पूर्व मन्त्री वीरेन्द्र बेनीवाल, पूर्व दर्जा प्राप्त मन्त्री मदनगोपाल मेघवाल, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल,विधानसभा प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा, डॉ राजेन्द्र मूण्ड, आदि ने उपस्थित थे।
