Bikaner Bikaner District Rajasthan

अमृत महोत्सव में हुआ शिक्षाविदों का सम्मान

अमृत महोत्सव में हुआ शिक्षाविदों का सम्मान
बीकानेर। सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी समिति, बीकानेर द्वारा अमृत महोत्सव एवं होली पूर्व मिलन समारोह का आयोजन शिव मन्दिर प्रन्यास सभागार में जानकीनारायण श्रीमाली की अध्यक्षता में किया गया। समारोह का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। श्रीमती रक्षा सिंह, सुभाष चन्द विश्नोई, डा. संजय सिंह, शिवनाम सिंह, मोहन लाल जांगिड़, श्याम त्रिवेदी, मो. सलीम ने अपनी ओजस्वी रचनाओं व विचारों से सबको मन्त्रमुग्ध कर दिया। समिति के मासिक पत्र ‘संवाद’ का वाचन एवं आय-व्यय का लेखा जोखा अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल ने प्रस्तुत किया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया, तत्पश्चात ‘संवाद’ का वितरण किया गया साथ ही नये सदस्यों का परिचय एवं स्वागत भी हुआ। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जानकीनारायण श्रीमाली ने कहा कि समिति अपनी विभिन्न गतिविधियों के द्वारा योगदान दे रही है इससे एक कदम आगे बढ़ कर अगर सेवानिवृत्त शिक्षाविदों का मार्गदर्शन समाज को तथा युवा पीढ़ी को मिलता रहे तो इसकी सार्थकता और अधिक बढ़ जायेगी। इसके लिए हमें नवाचारों के साथ आयोजन करने की आवश्यकता है।
इनका हुआ अमृतत्व सम्मान
समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल ने बताया कि समारोह में 75 वर्ष आयु प्राप्त करने वाले सदस्य श्री सत्यनारायण पाण्डे, श्रीमती कमला शर्मा, श्री ज्ञानचन्द गुप्ता एवं श्री नरेन्द्र सिंह भुई का माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ा कर, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह प्रदान करके अमृतत्व सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार गर्ग, रामकिशोर शर्मा, संदीप भार्गव, इन्द्रमन शर्मा, मो. हारून, श्रीमती मीना शर्मा, राकेश कुमार भटनागर, रमेश कुमार आचार्य, मूलचन्द सोलंकी, सुरजाराम पुरोहित सहित अनेक सेवानिवृत्त शिक्षाविद् उपस्थित थे। स्मृति शेष सदस्यों को 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का जीवन्त संचालन मोहनलाल जांगिड़ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *