

देहात कांग्रेस की मीटिंग कल
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा राजस्थान प्रदेश में राष्ट्रीय सचिवों को जिलों की जिम्मेदारियां दी गई है।उसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रभारी सचिव व रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) की मीटिंग लेंगे।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में रानीबाजार स्थित जिला देहात कांग्रेस कार्यालय में प्रातः11ः30 बजे से आयोजित होने वाली मीटिंग में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सम्भाग संगठन प्रभारी जगदीश जांगिड़, जिला संगठन प्रभारी पुसाराम गोदारा, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी आदि उपस्थित रहेंगे।
