Bikaner Bikaner District Rajasthan

कर्तव्य निष्ठा से काम करो फल अपने आप मिलता है

कर्तव्य निष्ठा से काम करो फल अपने आप मिलता है
बीकानेर। श्रीधरानद सरस्वती महाराज ने कहा कि कर्तव्य निष्ठा ओर लगन से किए जाने वाले काम का फल व्यक्ति को अपने आप ही प्राप्त हो जाता है। यह उदगार आज मोडर्न डिजिटल प्रेस की नई ब्रांच के शुभारंभ अवसर पर कहें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुष्करणा साख सहकारी समिति के डायरेक्टर लक्ष्मी नारायण बिस्सा ने कहा कि अथक परिश्रम ओर इमानदारी से कार्य करते हुए मोडर्न स्टूडियो के संस्थापक स्व श्री मदन गोपाल बिस्सा काही नाम आज उनकी तीसरी पीढ़ी आगे बढ़ा रही है यह गर्व की बात है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए एपीथीआई के संरक्षक अशोक अग्रवाल ने कहा कि समय के साथ बदलाव के चलते आज डिजिटल प्रिंटिंग के क्षेत्र में मोडर्न डिजिटल प्रेस ने बीकानेर में अपना स्थान बनाया है ।
मुद्रण संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल व्यास ने कहा कि आज युवा पीढ़ी न ई तकनीकी को अपनाते हुए जोश के साथ आगे बढ़ रही है यह शुभ संकेत है। उद्घाटन अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्य प्रकाश आचार्य विजय कुमार मुधडा,चोरु लाल सुथार,रुप किशोर पुरोहित,, प्रदीप सिंह चौहान,उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क हरि शंकर आचार्य, राजेन्द्र जोशी, डॉ चन्द्र शेखर श्री माली, रविन्द्र हर्ष, प्रमोद आचार्य, सुभाष जोशी, दिनेश चूरा, जुगल किशोर बिस्सा, सुनिल बिस्सा, अनिल बिस्सा गिरिराज बिस्सा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत श्याम बिस्सा,बी जी बिस्सा, अंकित बिस्सा एवं शरद बिस्सा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *