

सियाग की पुण्यतिथि पर 801 यूनिट रक्तदान
बीकानेर। यूथ कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष स्व.रामकिशन सियाग की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को नोखा रोड भीनासर स्थित स्व.रामकिशन सियाग फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा तथा पीबीएम अस्पताल ब्लड बैंक की सहभगिता से रक्तदान शिविर का आयोजित हुआ। जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष व ट्रस्टी बिशनाराम सियाग ने इस शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं और आपातकाल के लिए संकल्प पत्र भरकर जमा करने वाले युवाओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पिछले चौदह वर्षो से लगातार रक्तदान करने वाले इन रक्तदाताओं की वजह से ही शिविर सफल होता है तथा ऐसे रक्तदान शिविर आयोजित होने से सम्भाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में आपात स्थिति में भी रक्त की कमी नहीं रहती है।
आयोजन समिति सहयोगी मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि 801 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में कुल 3781लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया परन्तु रक्तदान केवल 801लोगों का ही हो सका।शेष सभी ने रक्तदान के लिए संकल्प पत्र भरकर दिये। शिविर में चूरू के सांसद राहुल कस्वां, नोखा विधायक सुशीला डूडी आदि उपस्थित रही। शिविर में पीबीएम अस्पताल ब्लड बैंक की टीम में डॉ कुलदीप मेहरा, डॉ कालूराम मेघवाल, डॉ नितेश स्वामी व योगेन्द्र भाटी के नेतृत्व में 40 सदस्यीय टीम ने रक्तदान व रक्तसंग्रह में सहयोग किया।सभी रक्तदाताओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।लगातार चौदह वर्षों से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का विशेष सम्मान किया गया।
