

तीन दिवसीय रिसर्च मेथोडोलॉजी वर्कशॉप का आयोजन
बीकानेर। डिपार्टमेंट ऑफ़ हेल्थ रिसर्च नई दिल्ली के द्वारा बेस्ट परफार्मिंग एमआरयू (बहुविषयक अनुसंधान इकाई) से सम्मानित होने के पशचात एमआरयू बीकानेर के तत्वाधान में 3 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला के सहसंयोजक आईसीएमआर, डीएचआर दिल्ली और आईआईपीएच गांधीनगर थे। इस कार्यशाला में तीन मेडिकल कॉलेज – जोधपुर, पाली और उदयपुर ने भी भाग लिया। कार्यशाला का उदघाटन, प्रिंसिपल आईआईपीएच डॉ गुंजन सोनी द्वारा किया गया।
इस कार्यशाला में आईआईपीएच के सहायक आचार्य डॉ मेधा वधवा व डॉ यशोबंत ने अनुसन्धान परियोजना एवं अनुसन्धान प्रकाशन किस प्रकार किया जाता है इस बारे में जानकारी दी तथा इनके साथ डॉ हर्षिता ने भी अनुसन्धान प्रश्नों का किस प्रकार परियोजनाओं में चयन किया जाता है के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में जोधपुर, उदयपुर एवं पाली के 5-5 एवं बीकानेर के 10 फैकल्टी का चयन किया गया था। नोडल अधिकारी डॉ संजय कोचर ने सभी उपस्तिथ चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया और अनुसंधान में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यशाला का संयोजन डॉ रिज़वान, डॉ निरंजना एवं एमआरयू टीम द्वारा किया गया इस दौरान माइक्रोबालॉजी विभाग की डॉ. तरूण स्वामी का विशेष सहयोग रहा।
