Bikaner Bikaner District Rajasthan

जल संरक्षण का दिया संदेश

जल संरक्षण का दिया संदेश
बीकानेर। जल संरक्षण को लेकर चल रही मुहिम के अंतिम चरण में आज ब्लॉक स्तर पर बज्जू में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में मरू एकता हॉस्टल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया और जल संकट की गंभीरता को रेखांकित किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में संबंधित अधिकारियों द्वारा छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी का जल संरक्षण के प्रति जागरूक होना समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत है। शिक्षकों ने भी छात्राओं के इस उपलब्धि पर हर्ष जताया और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं बल्कि सामाजिक मुद्दों के प्रति उनकी जागरूकता भी बढ़ाती हैं। स्थानीय प्रशासन और जल संरक्षण से जुड़े संगठनों ने भी इस मुहिम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। छात्राओं की इस भागीदारी से न केवल उनके सामाजिक सरोकार मजबूत होंगे, बल्कि वे जल संरक्षण की अहमियत को अपने परिवार और समुदाय तक भी पहुंचा सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *