Bikaner Bikaner District Rajasthan

सात दिन में हटानी होंगी दुकानें, बीकानेर विकास प्राधिकरण ने दिया नोटिस

सात दिन में हटानी होंगी दुकानें, बीकानेर विकास प्राधिकरण ने दिया नोटिस
बीकानेर। बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा जयपुर रोड पर संचालित 12 दुकानों को सात दिवस में हटाने का नोटिस जारी किया गया है। इसके अनुसार जयपुर रोड पर जाट छात्रावास परिसर में 12 दुकानें (साईज 9′ x 15′) संचालित की जा रही हैं। यह छात्रावास परिसर में भवन विनियम प्रावधान अनुसार नियमों के विपरीत बनी हुई हैं। प्राधिकरण द्वारा सात दिनों में इन दुकानों को हटवाए जाने का नोटिस जारी किया गया है। इस अवधि में दुकानें नहीं हटाने पर प्राधिकरण द्वारा उचित कार्यवाही करते हुए संबंधित संस्था से हर्जाना वसूल किया जाएगा। आदेश अनुसार मुख्य रोड पर व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होने पर, पार्किंग के कारण आवागमन में दुर्घटना होने की संभावना अक्सर बनी रहती है। समस्त कार्यवाही जनहित में आवागमन को देखते हुए कार्यवाही जानी अति आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *