

अमर्यादित आचरण के लिए माफी मांगे भाजपा मंत्री
बीकानेर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के नेता मंत्री अविनाश गहलोत ने जिस तरह से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर टिप्पणी की है वो अमर्यादित है इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने कहा कि आज जिस तरह की भाषा का प्रयोग भाजपा मंत्री द्वारा किया गया वो एक बार फिर से साबित करता है कि भाजपा महिला विरोधी मानसिकता से उभर नहीं पाई है।
