Bikaner Bikaner District Rajasthan

विधायक व्यास ने बीकानेर में आयुष शिक्षा निदेशालय स्थापित करने की रखी मांग

विधानसभा में प्रक्रिया व संचालन के नियम 295 के तहत विशेष उल्लेख प्रस्ताव पर बोले विधायक
बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने गुरुवार को विधानसभा के प्रक्रिया व संचालन के नियम 295 के तहत विशेष उल्लेख प्रस्ताव पर बोलते हुए बीकानेर में आयुष शिक्षा विभाग का निदेशालय स्थापित करने की बात रखी।
विधायक ने कहा कि हमारा प्रदेश, देश के उन अग्रणी राज्यों में से एक है, जिनमें आयुष चिकित्सा पद्धति के लिए पृथक से आयुष शिक्षा निदेशालय के क्षेत्र में देश का प्रथम स्वतंत्र आयुर्वेद विश्वविद्यालय स्थापित है। साथ ही प्रदेश के प्रत्येक कौने में आयुष चिकित्सा के औषधालय और चिकित्सालय संचालित हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में आयुष चिकित्सा शिक्षा का अत्यधिक विस्तार हुआ है। वर्तमान में राज्य सरकार अथवा राज्य सरकार से सहायता प्राप्त 30 से अधिक आयुष शिक्षा महाविद्यालय एवं नर्सिंग महाविद्यालय अथवा पाठ्यक्रम एवं 50 से अधिक निजी आयुष महाविद्यालय व नर्सिंग महाविद्यालय संचालित हैं। आयुष शिक्षा के क्षेत्र में प्रशासनिक संस्था और निदेशालय के अभाव में राजकीय अथवा निजी क्षेत्र के महाविद्यालयों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में 6 निदेशालय संचालित हैं, जो अपने क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों पर प्रभावी नियत्रंण करते हैं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रशासनिक कार्यवाही कर रहे हैं।
इसके मद्देनजर राज्य के समस्त राजकीय व निजी क्षेत्र के आयुष शिक्षण संस्थानों को प्रभावी रूप से संचालित किये जाने एवं आयुष चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में प्रभावी प्रशासन स्थापित किये जाने के लिए आयुष शिक्षा विभाग के निदेशालय का गठन प्रस्तावित है।
इसके मद्देनजर आयुष शिक्षा निदेशालय का गठन बीकानेर संभाग मुख्यालय पर संचालित करने एवं पूर्व में संचालित हो रहे प्रस्तावित सोसायटी के कॉलेजों को राजकीय कॉलेज में परिवर्तित कराने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *