Bikaner Bikaner District Rajasthan

जैन यूथ क्लब बीकानेर के कार्यालय जैन यूनिटी सेंटर का भूमि पूजन बुधवार को 

जैन यूथ क्लब बीकानेर के कार्यालय जैन यूनिटी सेंटर  का भूमि पूजन बुधवार को 
बीकानेर। जैन यूथ क्लब बीकानेर के कार्यालय ’’जैन यूनिटी सेंटर’’ का भूमि पूजन बुधवार को सुबह सवा सात बजे रामलाल सूरज देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री हनुमान रांका व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता रांका करवाएंगी । जैन यूथ क्लब को रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पांच हजार स्कवायर फीट भूमि निःशुल्क समर्पित की है।
जैन समाज को समर्पित, जैन यूथ क्लब के अध्यक्ष पारस डागा ने बताया कि नोखा रोड पर बाबा रामदेव नगर में अर्हम इंग्लिश एकेडमी के सामने ’’जैन यूनिटी सेंटर’’ का भूमि पूजन जैन विधि के अनुसार विधिकारक हेमंत जी करवाएंगे। मंगलवार को जैन यूथ क्लब के सदस्यों ने नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया। जैन यूथ क्लब के सचिव विशाल गोलछा ने बताया कि भामाशाहों व दानदाताओं के सहयोग से तीन मंजिला यह भवन 17000 वर्ग फीट में बनेगा इसमें विभिन्न गतिविधियों के लिए क्लब का कार्यालय, ऑडिटोरियम, कमरे सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए  निर्माण कार्य करवाया जाएगा, वहीं पार्किग आदि के लिए खुली जमीन रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *