Bikaner Bikaner District Rajasthan

12-13 मार्च को महेश भवन में खेली जाएगी फूलों की होली

12-13 मार्च को महेश भवन में खेली जाएगी फूलों की होली
बीकानेर।माहेश्वरी समाज की फूलों की होली आगामी 12 13 मार्च को डागा चौक के महेश भवन में मनाई जाएगी। इसको लेकर समाज की तैयारी शुरू हो गई है स्थानीय मरूनायक मोहता चौक स्थित श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल कार्यालय में एक बैठक रखी गई। श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल के मीडिया प्रभारी शिव राठी ने बताया कि आज की बैठक की अध्यक्षता मण्डल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने की। मण्डल के मंत्री सुशील करनाणी ने बताया कि आज की बैठक का मुख्य एजेण्डा जहां एक ओर आगामी माह में मण्डल की ओर से हर वर्ष की भांति होली महोत्सव कार्यक्रम की रूप रेखा पर चर्चा की गई वहीं माहेश्वरी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं हेतु आयोजित होने वाले पुरस्कार सम्मान समारोह कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने बताया कि मण्डल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली महोत्सव का कार्यक्रम आगामी माह में 12 व 13 मार्च को स्थानीय डागा चौक स्थित महेश भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा फूलों की होली के साथ सम्पन्न होगा।
मेधावी विद्यार्थियों का पुरस्कार वितरण समारोह 23 मार्च को
अध्यक्ष राठी ने माहेश्वरी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं हेतु पुरस्कार सम्बन्धित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 23 मार्च को इस वर्ष भी श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल के अन्तर्गत ‘‘सेठ गिरधर दास जगमोहन दास मूंधड़ा’’ द्वारा 38वाँ माहेश्वरी मेधावी विद्यार्थी पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।जिसकी व्यवस्था एवं तैयारियों हेतु अलग-अलग कमेटिया बनाकर व्यवस्थाओं का कार्यभार सौंप दिया गया है। इस वर्ष यह कार्यक्रम सत्र 2022-23 व 2023-24 में अलग-अलग श्रेणियों में सफल रहे विद्यार्थियों को बीकानेर नगर निगम क्षेत्र के आधार पर प्रदान किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *