

स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित
बीकानेर। स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक सर्किल पर उनकी प्रतिमा को समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों द्वारा सूत से बनी माला व पुष्पों से श्रद्धांजलि अर्पित की। भगवती प्रसाद पारीक ने कहा कि इस वर्ष उनकी 100वीं जयंती पर शताब्दी वर्ष पर एक वर्ष तक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने पारीक के 50 वर्ष से अधिक साथ को याद किया और कहा कि उनका बीकानेर के विकास, खादी एवं सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
