Bikaner Bikaner District Rajasthan

सिद्धगुरु सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव कल आयेंगे बीकानेर


बीकानेर। सिद्धगुरु सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव स्वागत समारोह समिति द्वारा 16 फरवरी 2025 रविवार को कल्याण महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कल्याण महोत्सव के आयोजक प्रकाश रवि पुगलिया ने बताया कि नाल रोड स्थित महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में सायं लगभग 4 बजे सिद्धगुरु श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव की मंगलवाणी व दिव्य आशीर्वाद का सौभाग्य बीकानेरवासियों को मिलेगा। उक्त आयोजन से संबंधित जानकारी देते हुए श्री ब्रह्मर्षि आश्रम तिरुपति के नेशनल मीडिया प्रेजीडेंट रवि पुगलिया ने बताया कि कल्याण महोत्सव में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का मुख्य आतिथ्य रहेगा तथा समारोह की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध समाजसेवी गणेश छल्लाणी द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में गुवाहाटी के हरेन महंत का तथा हैदराबाद के विक्रम डागा का गेस्ट ऑफ ऑनर रहेगा। समारोह के स्वागतकर्ता बीकानेर के जाने-माने उद्योगपति बसंत नौलखा रहेंगे। कल्याण महोत्सव आयोजन समिति में जयचंदलाल डागा, अशोक धीरेन्द्र नरेश सुराना, संजय सिद्धार्थ मालू, बाबूलाल मोहता, पूनमचंद आसकरण कमल बोथरा, विजय सिंह नरेन्द्र कुमार बैद, डॉ. एल.सी. बैद, पुनीत मित्तल, पिंटू राठी, अजय पुगलिया, शुभेन्द्र कोचर, विशाल बांठिया, कृष्णा सेठिया तथा दिलीप कुमार अग्रवाल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *