


बीकानेर। पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) मंडल बीकानेर द्वारा एमएसएमई लोन एक्सपो का आयोजन जिला उद्योग संघ, रानी बाजार, बीकानेर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस एक्सपो का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना और सरकार की नीतियों के अनुरूप एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सोहन लाल (सीईओ, जिला परिषद) एवं मंजू नैन गोदारा (महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर पीएनबी प्रधान कार्यालय से संजय कुमार गर्ग (उप महाप्रबंधक), अमर वर्मा (एजीएम), प्रदीप दूधवाल (एजीएम) एवं बृज मोहन शर्मा (पूर्व मुख्य महाप्रबंधक पीएनबी एवं कार्यकारी निदेशक, केनरा बैंक) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा, जुगल राठी, राजस्थान वूलन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष कमल कल्ला, एमएम ग्रुप के जगत नारायण कल्ला, फ्रूट एंड वेजिटेबल मंडी अध्यक्ष अरविंद मिढ्ढा आदि उपस्थित थे।
