Bikaner Bikaner District Rajasthan

रीको कार्यालय में स्थाई ड्राफ्टमैन नियुक्ति की मांग, उद्योग मंत्री को भेजा पत्र

रीको कार्यालय में स्थाई ड्राफ्टमैन नियुक्ति की मांग, उद्योग मंत्री को भेजा पत्र
बीकानेर। बीछवाल उद्योग संघ द्वारा रीको कार्यालय में ड्राफ्टमैन की नियुक्ति के संबंध में रीको लिमिटेड के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, रीको प्रबंधक निदेशक, विधायक सिद्धि कुमारी व उद्योग मंत्री राजस्थान सरकार को पत्र भेजा गया है। बीछवाल उद्योग संघ के अध्यक्ष प्रशांत कंसल ने बताया कि रीको कार्यालय में विगत 31 दिसम्बर 2023 से ड्राफ्टमैन पद पर स्थाई रूप से नियुक्ति प्रदान नहीं की गई है। कंसल ने बताया कि हालांकि ड्राफ्टमैन का अतिरिक्त प्रभार नागौर के ड्राफ्टमैन को दिया हुआ है, लेकिन वह हफ्ते में एक दिन अथवा कभी-कभी दो दिन ही सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इस अनियमितता के चलते लम्बे समय तक फाइनल का निस्तारण नहीं हो पाता है। इस संबंध में बीछवाल उद्योग संघ द्वारा ड्राफ्टमैन की नियुक्ति स्थाई रूप से की जाने की मांग पत्र प्रेषित करके की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *