

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने दिया कोटगेट पर धरना, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
बीकानेर। बीकानेर की महती समस्या कोटगेट और सांखला रेल फाटक की समस्या के समाधान के तहत राजस्थान की पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत 36 करोड़ रूपये के कार्य भाजपा सरकार के 14 माह में भी चालू ना होने के विरोध में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में कोटगेट पर धरना दिया गया। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। उसके बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर कार्य अतिशीघ्र चालू करवाने का आग्रह किया।
जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी विचित्र स्थिति है बीकानेर शहर को दो भागों में बांटने वाली रेल लाइन के समाधान हेतु कांग्रेस सरकार द्वारा बजट स्वीकृत और कार्यादेश करने के बावजूद राज्य में भाजपा सरकार के कार्यकाल के 14 माह बीत जाने पर भी कार्य चालू नहीं हुआ और बीकानेर की जनता आज भी रेल फाटक बंद होने के बाद जाम में फंसने को मजबूर है।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर, पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, साजिद सुलेमानी, वकास तंवर, ख़ुमराज पंवार, कन्हैयालाल कल्ला, अब्दुल मजीद खोखर,मोहम्मदहारून राठौड़ सलीम भाटी,हरिप्रकाश वाल्मिकी, नरसिंहदास व्यास, नित्यानंद पारिक प्रेमरतन जोशी उर्फ पट्टू, पाबूराम नायक,गोपीराम विश्नोई,मगाराम जी, पीसीसी सदस्य सुषमा बारूपाल,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अरविंद मिढ़ा, टिंकू भाटी, नंदलाल जावा, मनीष पुरोहित,अयूब अली कायामखानी अनिल कल्ला, अरुण व्यास,ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर जाकिर नागौरी, सेवादल प्रदेश संगठक कमल कल्ला, महासचिव विक्की चढ़ा,रवि पुरोहित, तोलाराम सियाग, प्रेम जोशी त्रिशूल, राहुल जादूसंगत, योगेश गहलोत, मनोज किराडू, शिवकुमार गहलोत, अहमद अली भाटी, रविकांत वाल्मीकि, फिरोज अहमद भाटी,रमजान अली काछवा, यूनिस अली, बिरजराम भील, धनसुख आचार्य, हनुमान व्यास महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शर्मिला पंचारिया, राजकुमारी व्यास, मुमताज शेख, उमा सुथार, आशा देवी स्वामी, सेवादल महिला अध्यक्ष निर्मला बलवेश चांवरिया, मंजू गोस्वामी, वंदना गुप्ता, अर्चना नांगल, पार्षद मनोज जनागल, अब्दुल वाहिद, अब्दुल सतार, ताहिर हसन कादरी, भवानी सिंह राजपुरोहित, नवनीत आचार्य, जयकिशन गहलोत, मनीषा गौड़, रफीक पंवार, इस्माइल खिलजी, ओमप्रकाश लोहिया, अकरम अली, मोहम्मद फारुक, मनोज चौधरी, रईस अली, सरदार अमरीक सिंह, अभिषेक पंवार, एडवोकेट मनीष गौड़, मेंक्स नायक,सुरेश वाल्मीकि, देवकीनंदन व्यास,मगन पानेचा, मुकेश जोशी, अभिजीत पंवार, मोहम्मद आरिफ, राजेश आचार्य, एडवोकेट संदीप शेखावत, अब्दुल रहमान लोडरा , गजानंद शर्मा आदि उपस्थित थे।
