

श्री चिल्ड्रन एकेडमी का वार्षिक उत्सव कल
बीकानेर। करमीसर रोड स्थित श्री चिल्ड्रन एकेडमी अपना वार्षिकोत्सव रविवार को मनायेगी। संस्था के संस्थापक सुरेश बिश्नोई ने बताया कि विद्यालय परिसर में श्री चिल्ड्रन एकेडमी द्वारा परिंदों की उड़ान के अंतर्गत विद्यालय का वार्षिक उत्सव मनाया जायेगा। वार्षिक उत्सव में बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से ऊपर प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप लैपटॉप दिए जायेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रामधन धसरणीया, श्रीमती शांति देवीअ (पूर्व पार्षद), मगाराम गाट, हनुमाना राम बेनीवाल, खेताराम सारण तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक जेठानंद व्यास होंगे।
