Bikaner Bikaner District Rajasthan

महावीर स्वामी के मंदिर में वार्षिक ध्वजारोहण 7 को

महावीर स्वामी के मंदिर में वार्षिक ध्वजारोहण 7 को
बीकानेरी। जैन श्वेताम्बर पार्श्वचन्द्र गच्छ की साध्वीश्री पद्म प्रभा व सुव्रताश्रीजी के सान्निध्य में शुक्रवार को आसानियों के चौक के भगवान महावीर स्वामी के जिनालय में वार्षिक ध्वजारोहण सतर भेदी पूजा के साथ आयोजित किया जाएगा। श्री जैन श्वेताम्बर पार्श्वचन्द्र गच्छ के अध्यक्ष रविन्द्र रामपुरिया ने बताया कि शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे रामपुरिया पिरोल से संघ के मंत्री प्रताप रामपुरिया के निवास से ध्वजाएं जिनालय लाई जाएगी। जिनालय में मूलनायक भगवान महावीर स्वामी के साथ भगवान पार्श्वनाथ, भगवान शांतिनाथ के जिन बिम्बों के गुम्बज पर ध्वजाएं चढ़ाई जाएगी। पार्श्व महिला मंडल की ओर से सुबह नौ बजे भक्ति संगीत के साथ सत्तर भेदी पूजा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *