

भाटी के धरने में शामिल होंगे गौ सेवक
बीकानेर। प्रदेश भर में किसानों के साथ हो रहे अन्यायअत्याचार एवं नहरों में पानी बंद किये जाने, ओरण गोचर की भूमियों को कंपनियों को आवंटित किए जाने, प्रदेश भर में मौके पर मौजूद ओरण गोचर तालाब की भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं करने, गौशालाओं को समय पर अनुदान नहीं मिलने को देखते हुए पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी 6 फरवरी को विधानसभा के आगे अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इस धरने में गौ-सेवक सेकड़ो की संख्या में शामिल होने के लिए पहुंचेगें । वर्तमान सरकार की इस कार्य शैली से आमजन दुखी है।आदरणीय देवी सिंह भाटी ने प्रदेश की जनता की पीड़ा के मुद्दे उठाकर 6 फरवरी को विधानसभा के आगे अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है जिसमें सेकडों गौ सेवक शामिल होगें।
