Bikaner Bikaner District Rajasthan

महेश व्यास लगातार दूसरी बार अधिकारी यूनियन एसएनईए के राज्य अध्यक्ष निर्वाचित


बीकानेर। बीएसएनएल अधिकारी वर्ग की मान्यता प्राप्त यूनियन एसएनईए राजस्थान का दो दिवसीय आठवां परिमण्डल अधिवेशन अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, हिरण मांगरी, सैक्टर न-4, उदयपुर में सम्पन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए एसएनईए के जिला सचिव नमन गोस्वामी ने बताया कि अधिवेशन के प्रथम दिन खुला अधिवेशन एवं सेमिनार हुआ, इस अधिवेशन को विक्रम मालवीय, मुख्य महाप्रबंधक राजथान दुरसंचार परिमण्डल, जयपुर, एसएनईए के राष्ट्रीय महासचिव ए. अदशुल, परिमण्डल सचिव सुशील कुमार आदि ने संबोधित किया, अधिवेशन की अध्यक्षता श्री महेश व्यास प्रदेश अध्यक्ष ने की, अधिवेशन के द्वितीय सत्र में डेलीगेट सेशन हुआ उसमे सभी जिला सचिवों एवं प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किये,उसके पश्चात परिमण्डल कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव अध्यक्ष, सचिव, सं.सचिव,सगठन सचिव, कोषाध्यक्ष, आड्रिटर आदि पदो पर हुआ । महेश व्यास दूसरी बार एसएनईए के राज्य अध्यक्ष निवार्चित चुनावो मे बीकानेर के महेश व्यास को राज्य अध्यक्ष एवं श्री अजय बलोनी को संगठन सचिव पद पर सर्वसम्मति से चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *