Bikaner Bikaner District Rajasthan

मौनी अमावस्या पर पूजा-हवन

मौनी अमावस्या पर पूजा-हवन
बीकानेर। मौनी अमावस्या के दिन श्रीगंगानगर के पदमपुर रोड स्थित बिश्नोई मंदिर प्रांगण में हवन, पाहल एवं महत्वपूर्ण बैठक की गई। अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट मुकेश गोदारा ने बताया कि गुरु जंभेश्वर भगवान की पर्यावरण संरक्षण,जीव जंतुओं,प्राणिमात्र की रक्षा हेतु शिक्षाएं वर्तमान युग में बहुत प्रासंगिक है तथा मां अमृता देवी बिश्नोई ने अपने प्राणों सहित पेड़ों की रक्षा हेतु 363 बिश्नोईयों का बलिदान दिया गया था जो विश्व में अबतक का पेड़ व पर्यावरण को लेकर अद्भुत बलिदान था। बैठक में सोलर कंपनियो के द्वारा राजस्थान प्रदेश में खेजड़ी के वृक्षों की कटाई पर रोष व्यक्त किया गया तथा पेड़ो की कटाई की रोकथाम हेतु महत्वपूर्ण विचार लिए।इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी जीव प्रेमी एवं पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाने वाले मातृशक्ति युवा शक्ति उपस्थित रहे।इस अवसर पर एडवोकेट मुकेश गोदारा,निहालचन्द गिला, शिवचंद्र कड़वासरा,अल्केश बिश्नोई,साहिल पुनिया, सुभाष बिश्नोई,देवीलाल बिश्नोई, इंद्रजीत बिश्नोई,सुरजाराम बिश्नोई,डॉ सुनील बिश्नोई,सुनीता बिश्नोई,अंजू बिश्नोई,सुमन भादू इत्यादि उपस्थित रहे।।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *