Bikaner Bikaner District Rajasthan

विद्यार्थी राजस्थानी के साथ अन्य भाषाओं का भी करें अध्ययन : जोशी

एमएम राजकीय सीनियर सैकंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल का वार्षिक समारोह रिदम का आयोजन
बीकानेर। एमएम राजकीय सीनियर सैकंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल बीकानेर का वार्षिक समारोह “रिदम“ शनिवार को शाला परिसर में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी थे, तथा अध्यक्षता अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि अनिल आचार्य रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेन्द्र जोशी ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि विद्यार्थी मातृभाषा राजस्थानी के साथ अन्य भाषाओं का भी अध्ययन करें। और सभी भाषाओं में विधता हासिल करें जोशी ने कहा कि वार्षिक उत्सव से विद्यार्थियों में ऊर्जा का संचार होता है, उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिलता हैं। जोशी ने कहा कि विद्यार्थियों को स्कूल में कला साहित्य एवं संस्कृति से भी परिचित करवाया जाना चाहिए। इस अवसर पर सुनील बोड़ा ने कहा कि अधिकाधिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को भाग लेना चाहिए, उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रमुख स्थान हैं। प्रारंभ में शाला प्राचार्य उषा रानी हेमकार ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं शाला के उत्कर्ष विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किए गए ,दो विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण किए गए।कार्यक्रम का संचालन कक्षा दसवीं की छात्रा श्रेयांशी पुरोहित ने किया । इस अवसर पर विद्वान शिक्षक आनंद कुमार स्वामी ,राम प्रकाश हर्ष ,केशव आचार्य ,शराफत अली, संजू बाला शर्मा, सरिता सारस्वत, रेखा उभा, किरण पारीक,योगेश कुमार व्यास एवं कैलाश बिश्नोई की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *