

कच्ची बस्ती में गर्म वस्त्र वितरित
बीकानेर। कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा सोमवार को पवनपुरी में शनि मंदिर के पीछे स्थित कच्ची बस्ती में गर्म वस्त्र और पहनने के कपड़े वितरित किए गये। निदेशक कामिनी विमल भोजक ने कहा कि जब आप जनहितार्थ के कार्य करते है तो आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है और आपके जीवन दर्शन को सकारात्मक शैली की तरफ़ मोड देती है। इसलिए आप से जितना हो उतना कार्य देवजनां के हितार्थ करना चाहिए। इस मौके पर जितेंद्र भोजक, सत्यदेव शर्मा, खुश , जैनेंद्र शर्मा, सुमन विश्नोई नितिन वत्सस उपस्थित थे।
