Bikaner Bikaner District Rajasthan

धर्म और वेद का प्रसार प्रचार नितांत आवश्यक

धर्म और वेद का प्रसार प्रचार नितांत आवश्यक
बीकानेर। 21 दिनों से संस्कृत अकादमी जयपुर और मां सरस्वती वेद आश्रम के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे शिविर का आज समापन हुआ। शिविर में लगभग 30 युवाओं ने नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रवक्ता राकेश बिस्सा ने बताया कि इस अवसर पर भैरव गिरिमठ रानी बाजार के अधिष्ठाता महंत श्री इन्द्रानंद गिरी जी महाराज पधारे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में धर्म और वेद का प्रसार प्रचार नितांत आवश्यक है। ब्राह्मणों को चाहिए कि वे तीनों समय संध्या वंदन और मां गायत्री का ध्यान करें। उन्होंने कहा कि वेदों का ज्ञान हर हिंदू को होना चाहिए। डॉ रजनीश हर्ष द्वारा दूरभाष पर सभी को शिविर समापन की बधाई और बच्चों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान वेदाश्रम के अध्यक्ष पंडित मुरलीधर पुरोहित और कोषाध्यक्ष पंडित संतोष व्यास द्वारा भैरव गिरि मठ के अधिष्ठाता इन्द्रानंद जी का शाॉल व माला पहनाकर सत्कार किया गया। सचिव पंडित उमेश किराड़ू ने बताया कि इस शिविर के बाद ज्योतिष व योग सीखने के शिविर भी आगामी दिनों आयोजित किये जाएगें। कार्यक्रम में पंडित सुरेश किराड़ू, पंडित मनोहर पुरोहित अशोक बन, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *