Bikaner Bikaner District Rajasthan

बिलनियासर विद्यालय में भामाशाह ने बांटे स्वेटर व दरी

बिलनियासर विद्यालय में भामाशाह ने बांटे स्वेटर व दरी
बीकानेर नोखा के गांव बिलनियासर मे सामाजिक पहल करते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उत्तरादी ढाणिया के बच्चों को स्वेटर बांटे गए‌। प्रधानाध्यापक रामकिशन गोदारा तथा शिक्षक महेंद्र सिंह फगेड़िया की प्रेरणा से बुधवार को विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को राम प्रताप हनुमान दास मुंधड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट देशनोक द्वारा गरम स्वेटर प्रदान किये तथा विद्यालय में एक बड़ी दरी उपलब्ध करवाई । पीईईओ भंवरलाल मेघवाल ने इस सामाजिक पहल के लिए मुंधडा परिवार और ट्रस्ट के सभी पदाधिकारीयों का विशेष आभार व्यक्त किया । नए स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ सहित कुक कम हेल्परों सहितअभिभावकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *