Bikaner Rajasthan

विश्वव्यापी आर्थिक मन्दी के दौर में भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की मनमोहन सिंह ने : मार्शल

विश्वव्यापी आर्थिक मन्दी के दौर में भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की मनमोहन सिंह ने : मार्शल
बीकानेर। अखिल भारतीय व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रविवार को प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की श्रद्धांजलि बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी (देहात), रानी बाजार, सूरज टॉकीज रोड, बीकानेर में आयोजित हुई। जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने ने कहा कि स्व..मनमोहनसिंह ने तत्कालीन समय में विश्वव्यापी आर्थिक मन्दी के दौर में औद्योगिक लाइसेंस राज को समाप्त कर देश की अर्थव्यवस्था को उदार बनाया और विकास को तेजी से आगे बढ़ाया। वरिष्ठ किसान नेता हनुमान चौधरी कॉमरेड ने कहा कि स्व.मनमोहन सिंह ने देश की जनता को सूचना का अधिकार, अमेरिका से न्यूक्लियर डील, आधार स्कीम, शिक्षा का अधिकार जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जिला उपाध्यक्ष अम्बाराम इणखिया ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे, जिन्होंने अनेक संवैधानिक संस्थाओं सहित भारतीय राजनीति में अनेक पदों पर रहकर देश सेवा की। श्रद्धांजलि सभा में ओमप्रकाश मेघवाल, चम्पालाल बारूपाल, सत्तू खां, खैराज चौधरी, राजपाल कुलहरि,दिलीप मान,अर्जुनराम कूकना,कुशलाराम मेघवाल, मलचन्द कस्वां,चंद्रप्रकाश तिवाड़ी,दीपक चौधरी, लोकेश सोनी, साहिल आदि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *