Bikaner Rajasthan

सुशासन दिवस और तुलसी पूजन दिवस मनाया

Oplus_131072

सुशासन दिवस और तुलसी पूजन दिवस मनाया
बीकानेर। शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में शीतकालीन अवकाश के दौरान शाला की करूणा क्लब टीम और नेशनल ग्रीन कोर इको क्लब के सयुक्त तत्वाधान में करुणा क्लब इकाई एवं स्काउट गाइड सदस्यों द्वारा सुशासन दिवस और तुलसी पूजन दिवस को आज प्रसन्नता पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शाला में आयोज्य करूणा क्लब और स्काउट गाइड की इको क्लब की टीम द्वारा तुलसी के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शाला सचिव हिमालय वूड बैज कब मास्टर रमेश कुमार मोदी ने तुलसी दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए तुलसी के पौधे का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी बताया। तुलसी हिंदू धर्म के अनुसार सबसे पवित्र पौधा माना जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित शाला प्रधान हनुमान छींपा ने तुलसी को वैज्ञानिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए औषधि के रूप में उपयोग करने के गुणधर्मों को सभी के साथ सांझा किया। विद्यालय के करूणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यों को विस्तृत रूप से बताते हुए अपने विचार रखे। इस अवसर पर उपस्थित श्रीमति कमला जोशी ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर हनुमान छींपा ने सभी उपस्थित करूणा क्लब और स्काउट गाइड के सदस्यों को निरंतर तुलसी के पौधों की देखभाल करने व पानी डालने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर शाला की अध्यापिका श्रीमति सीमा पुरोहित ने सभी उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *