

सामाजिक कार्यों के लिए 50 महिलाओं का हुआ सम्मान
बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम की कडी के अंतर्गत नाबार्ड द्वारा तहत पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में राजीविका स्वयं सहायता समूहों की उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं को उनके सामाजिक कार्याे के लिए सम्मानित किया गया। श्रीडूगरगढ में नाबार्ड के माध्यम से लगभग 120 महिलाओं को मसाला उघोग गतिविधियों को अंजाम देने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई गई थी आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मेरा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग बीकानेर प्रभारी रूबी पाल द्वारा महिलाओं द्वारा ब्लाक स्तर पर अच्छा कार्य करने वाली महिलाओ को नाबार्ड के माध्यम से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अग्रणी बैंक प्रबंधक लक्ष्मण मोडासिया ने महिलाओं को नाबार्ड के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने और समूह गतिविधियों को बैंक लिंकेज के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। राजीविका के ब्लॉक परियोजना प्रबंधक रघुनाथ डूडी ने सभी अतिथियों व उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ के लेखाधिकारी संदीप, पीए एमआईएस ममता शर्मा, एरिया कोऑर्डिनेटर मदन बेनीवाल, सीएलएफ अध्यक्ष गुड्डी देवी, कोषाध्यक्ष सुन्दर देवी, भंवरी देवी, क्लस्टर मैनेजर शोभा देवी, गंगा मेघवाल, मोनिका सारण सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
