

पीबीएम में 4 नेबुलाइजर मशीनें भेंट
बीकानेर। स्वर्गीय देवाराम जयपाल की पुण्यतिथि पर उनके परिजनों ने पीबीएम अस्पताल के श्वसन रोग विभाग में मरीजों की सेवा के लिए 4 नेबुलाइजर मशीनें भेंट कीं।
इस अवसर पर राधा देवी जयपाल ने कहा कि मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है। इस मौके पर अस्पताल के डॉ. राजेंद्र सौगत, डॉ. हरीश, डॉ. मोहित, डॉ. राजलक्ष्मी, श्रीमती शबन्ना और गजेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
