

21 दिवसीय ज्योतिष प्रशिक्षण शिविर कल से
बीकानेर। सनातन बंधुओं को वैदिक ज्योतिष बोध कराने हेतु राजस्थान संस्कृत अकादमी जयपुर मां सरस्वती वेद आश्रम बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में 21 दिवसीय ज्योतिष विषय पर प्रशिक्षण शिविर दिनांक गुरूवार से आयोजित किया जायेगा। संस्था अध्यक्ष मुरलीधर पुरोहित ने बताया कि वर्तमान में युवा पीढ़ी को वैदिक ज्योतिष का भी ज्ञान रहना चाहिए तथा सनातन धर्म के प्रति जागृति व निष्ठा लाने हेतु इस प्रकार के वैदिक विद्या को निरंतर बढ़ावा देने के लिए शिविर नितांत आवश्यक है। सचिव उमेश किराडू ने बताया कि शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को ज्योतिष विषय पर प्रारंभिक ज्ञान जातक राशि ज्ञान तिथि वार नक्षत्र योग करण जातक कुंडली पर फलित बोधी कराया जाएगा ।
