Bikaner Bikaner District Rajasthan

वार्ड 28 के 11 सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान

वार्ड 28 के 11 सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान
बीकानेर। दीपावली पर्व के अवसर पर वार्ड नंबर 28 में स्वच्छता के प्रति समर्पित 11 सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान सभी कर्मचारियों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजनकर्ताओं ने कहा कि वार्ड की गलियों, मोहल्लों और चौक-चौराहों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी मेहनत और समर्पण के कारण ही क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल एक दिन तक सीमित रहने वाली पहल नहीं है, बल्कि सफाई कर्मचारियों की प्रतिदिन की मेहनत ही इसकी वास्तविक पहचान है। इस सम्मान का उद्देश्य उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना और उनका उत्साहवर्धन करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *