Bikaner Bikaner District Rajasthan

सिविल डिफेंस मास्टर ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

सिविल डिफेंस मास्टर ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
बीकानेर। भारतीय सेना की ओर से राजस्थान राज्य के लिए सिविल डिफेंस मास्टर ट्रेनरों का तीन दिवसीय पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम बीकानेर मिलिट्री स्टेशन पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सिविल डिफेंस संगठन के 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को विभिन्न संभावित खतरों के प्रति जागरूकता, सुरक्षा, जीवन रक्षा एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विभिन्न मॉक ड्रिल और व्यावहारिक अभ्यास भी करवाए गए। प्रशिक्षण में आयोजित संवादात्मक सत्रों में सेना एवं सिविल डिफेंस संगठन के अधिकारियों ने आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर समन्वय स्थापित करने और प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाने से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सिविल डिफेंस एवं सैन्य संगठनों के बीच समन्वय और आपसी कार्यक्षमता को बढ़ाना तथा सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारियों को मजबूत करना रहा। इस पहल के माध्यम से सिविल-सैन्य सहयोग को सुदृढ़ करने और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सभी संबंधित संगठनों की सामूहिक क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *