

दीपावली पूजन को लेकर कार्यशाला आयोजित, नाट्य प्रस्तुति से दिया संस्कारों का संदेश
बीकानेर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार तेरापंथ युवक परिषद की ओर से जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन में साध्वी त्रिशलाकुमारी के सान्निध्य में किया गया। गौतम चोपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मेन्द्र डाकलिया, पवन छाजेड़, विपिन बोथरा, विनीत बोथरा, भरत गोलछा एवं देवेन्द्र डागा द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। मांगीलाल लाल बोथरा ने बताया कि इस अवसर पर किशोर मंडल एवं युवक परिषद के सदस्यों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से जैन संस्कार विधि से मांगलिक एवं धार्मिक आयोजन करने का संदेश दिया। कार्यशाला का उद्देश्य दीपावली पूजन को पारंपरिक जैन संस्कार विधि के अनुरूप संपन्न करने के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा।
