Bikaner Bikaner District Rajasthan

साहित्यकार पुरोहित अन्तरराष्ट्रीय मानविकी पुरस्कार से पुरस्कृत

साहित्यकार पुरोहित अन्तरराष्ट्रीय मानविकी पुरस्कार से पुरस्कृत
बीकानेर। बाबा खींवादास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीकर, मानविकी बहु अनुशासनिक साहित्य शोध संस्थान, रावतसर और चिंतन प्रकाशन कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में सांगलिया में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में बीकानेर के साहित्यकार रवि पुरोहित को अन्तरराष्ट्रीय मानविकी पुरस्कार से समादृत किया गया। भूमण्डलीकृत वैश्वीकरण के संदर्भ में भारतीय संस्कृति का बाजारीकरण विषय पर आहूत संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में अखिल भारतीय सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर श्री श्री 108 श्री ओमदासजी महाराज, कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के आयुक्त डॉ. ओ.पी. बैरवा, एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष राज्यमंत्री राजेन्द्र कुमार नायक ने मानविकी बहु अनुशासनिक साहित्य शोध संस्थान का वर्ष 2025 का अन्तरराष्ट्रीय मानविकी पुरस्कार सामाजिक, साहित्यिक, शोधात्मक एवं सम्पादित क्रियान्वित विशिष्ट सेवाओं एवं उपलब्धियों के आधार पर पुरोहित को प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *