Bikaner Bikaner District Rajasthan

विश्व निवेशक सप्ताह 2025 के तहत करन गौरी हुए सम्मानित

विश्व निवेशक सप्ताह 2025 के तहत करन गौरी हुए सम्मानित
बीकानेर। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड की बीकानेर शाखा ने वर्ल्ड इन्वेस्टर वीक 2025 के तहत बीकानेर के वित्तीय सलाहकार करन गौरी, एम.डी., इंटेग्रिटी फाइनेंशियल सर्विसेज, जेएनवी कॉलोनी को सम्मानित किया। करन गौरी ने अक्टूबर माह में एकल निवेशक से 5 लाख की एसआईपी और 5 करोड़ के एक मुश्त निवेश का व्यवसाय प्राप्त कर उल्लेखनीय योगदान दिया। वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के शाखा प्रबंधक हर्षवर्धन आचार्य ने करन गौरी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर इंटेग्रिटी फाइनेंशियल सर्विसेज की टीम से वाइस प्रेसिडेंट लोकेश गहलोत और रिलेशनशिप मैनेजर अमित कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *