

गांधी का बलिदान देश की एकता और अखंडता को प्रेरित करने वाला
बीकानेर। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 41वें बलिदान दिवस एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ति के अवसर पर बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत एवं देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्व. इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा तथा सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों विभूतियों के बलिदान एवं देश के प्रति सम्पर्ण, योगदान, दूरदृष्टि को नमन किया। महामंत्री मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि गांधी की हत्या ने देश को एक राजनीतिक-सांप्रदायिक संकट की ओर धकेला था, इसलिए यह दिन उनके बलिदान को याद करने और देश में एकता-सद्भाव का संदेश देने का अवसर बन गया है।
पूर्व केबिनेट मंत्री बी.डी. कल्ला ने इंदिरा गांधी को शक्ति, समर्पण, साहस और शक्तिशाली नेतृत्व की मिसाल बताते हुए श्रद्धांजलि दी और कहा कि इंदिरा जी के योगदान को कभी भुला पाना संभव नहीं है।
