

कार्यशाला का आयोजन
बीकानेर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद द्वारा कैसे बने स्वयं के ट्रस्टी व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन साध्वी विशदप्रज्ञा लब्धियशा के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम का मंगलाचरण साध्वियों के द्वारा गीत के माध्यम से किया गया, तत्पश्चात विषय के प्रशिक्षक के रूप में साध्वी श्री विधि प्रभा जी ने विषय को सरल और सुलभ भाषा में आम जन को समझाया। कार्यक्रम में ललित राखेचा, देवेंद्र डागा आदि उपस्थित थे। मयंक सेठिया ने बताया कि इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन समाज की प्रतिभाओं को विकसित कर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया जाता है।
