

महिलाओं की आजीविका पर संकट
बीकानेर। केन्द्र की सरकार द्वारा मनरेगा योजना परिवर्तन करने से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की आजीविका पर गहरा असर पड़ रहा है। इसी कड़ी में महिलाओं से जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने संवाद किया, जहां मनरेगा श्रमिक महिलाओं ने अपनी व्यथा साझा की। महिलाओं ने बताया कि मनरेगा ही उनके परिवार की आय का मुख्य साधन था। हमसे पिछले काफी समय से काम करवा लिया गया, लेकिन मजदूरी आज दिन तक नहीं मिली। महिलाओं ने कहा कि काम की कमी के कारण उन्हें कर्ज़ लेने या पलायन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि वह मज़दूरों के हित में संवेदनशीलता दिखाते हुए मनरेगा को मज़बूत करे, ताकि ग्रामीण भारत की महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकें और सम्मान के साथ जीवन जी सकें।
