

बजट पर सेमिनार का आयोजन
बीकानेर। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के बीकानेर चौप्टर द्वारा फाइनेंस बजट विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में फाइनेंस एक्ट 2026 के टैक्स से सम्बंधित परिवर्तनों की व्याख्या की एवं नया आईटी एक्ट 2026 (आयकर अधिनियम 2026) में होने वाले परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी गयी। मुख्य वक्ता एन के गोयल ने उपस्थित सभी कंपनी सचिवों एवं छात्रों के साथ परिचर्चा की एवं विषय से सम्बंधित उनके प्रश्नो के उत्तर दिये। कार्यक्रम में सी ऐस खुशबु कोठारी, चौप्टर समिति के सचिव सी ऐस गिरिराज जोशी आदि उपस्थित थे।
