

प्लास्टिक मुक्त शहर की दिलाई शपथ
बीकानेर। आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान में शहर को स्वच्छ, हिंसा, अपराध, व नशा मुक्त बनाना, हनुमान चालीसा के पाठ के साथ प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की शपथ दिलाई गई। आचार्य राजेंद्र के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। समारोह में कैलेंडर व प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर ज्योति वर्मा मंजू शर्मा स्नेहा पारेख नीति शर्मा सुनीता निशा जैन अंजू ज्योत्सना रावत उर्मिला पाल आदि उपस्थित थे।
