Bikaner Bikaner District Rajasthan

जलापूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रतिनिधिमंडल मिला विभाग से

जलापूर्ति सुचारु रखने के लिए प्रतिनिधिमंडल मिला विभाग से
बीकानेर। आगामी ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए गंगाशहर स्थित खारिया कुआं एवं उदयरामसर क्षेत्र में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गंगाशहर क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी राजेश पुरोहित से भेंट कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि गंगाशहर का खारिया कुआं अंतिम टेल पर स्थित है तथा मार्च अप्रैल माह में प्रतिवर्ष लगभग 60 दिनों की नहरबंदी के दौरान आमजन को भारी जल संकट का सामना करना पड़ता है। वहीं उदयरामसर क्षेत्र में गर्मी के दिनों में भीषण पेयजल किल्लत उत्पन्न हो जाती है। क्षेत्र में स्थापित तीन ट्यूबवेल की मोटरें बार-बार खराब हो जाने से जलापूर्ति बाधित रहती है। इसके अतिरिक्त पानी की टंकी होने के बावजूद नियमित सप्लाई नहीं हो पाने से आमजन को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
राजेश पुरोहित ने आश्वस्त किया कि गंगाशहर क्षेत्र में स्थित 20 ट्यूबवेलों की मेंटेनेंस प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही गोपेश्वर क्षेत्र में निर्मित पानी की टंकी से भी शीघ्र जलापूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी। इस मौके पर मोहन सुराणा गंगाशहर मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल चंद्रशेखर शर्मा दीपक यादव गोविंद सारस्वत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *