Bikaner Bikaner District Rajasthan

खेजड़ी बचाओ आंदोलन: महापड़ाव में उमड़ा जनसैलाब

खेजड़ी बचाओ आंदोलन: महापड़ाव में उमड़ा जनसैलाब
बीकानेर। खेजड़ी वृक्षों के संरक्षण को लेकर चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत आयोजित पैदल मार्च एवं महापड़ाव कार्यक्रम को जनसमर्थन मिला। प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि बुलाकी दास कल्ला तथा यशपाल गहलोत के नेतृत्व में रतन बिहारी पार्क, ई.एम. रोड से प्रारंभ हुआ पैदल मार्च विश्नोई धर्मशाला स्थित धरना स्थल तक पहुँचा, जिसमें बीकानेर पूर्व एवं पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, महिलाएं, युवा, किसान, विश्नोई समाज के प्रतिनिधि एवं पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। कल्ला ने कहा कि खेजड़ी केवल एक पेड़ नहीं बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान और पर्यावरण संतुलन का आधार है। इसके अंधाधुंध कटान से मरुस्थलीय क्षेत्र में पर्यावरणीय संकट और गहराता जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। तंवर ने बताया कि कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह सांखला, नितिन वत्सस, सोहन नायक, साजिद सुलेमानी जावेद पड़िहार ,हरिनारायण शशिकला राठौड़,दिलीप बांठिया , हजारी देवड़ा ,शालिना खान, इकरामुद्दीन ,महेंद्र देवड़ा मुकेश जोशी लक्ष्मण व्यास, विजेंद्र सिंह बिदावत, जाकिर, किशन तंवर ,मनोज चौधरी , कमल नागल ,हरिशंकर, बीरजाराम ,पूनम नायक यूनिस अली ,हाजिर खान मुकेश आचार्य ,सोनू बारासा ,शर्मिला पंचारिया, उमा सुथार, नवनीत कौर राधा देवी, गणमनाय लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *