

पुष्करणा सावा: 108 कन्याओं को घरेलू सामान भेंट
बीकानेर। 10 फरवरी को आयोजित होने जा रहे पुष्करणा ओलंपिक सावे पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल एवं उसके सदस्यों द्वारा एक सामाजिक पहल में वधु पक्ष की 108 परिवारों की बेटियों को सामूहिक रूप से उपयोगी घरेलू सामग्री एवं भेंट प्रदान की जाएगी। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा साड़ी और बीकाजी समूह द्वारा 2100 नकद कमल कल्ला द्वारा कारपेट जाखड़ ऑयल मिल द्वारा मूंगफली तेल त्रिशूल समूह द्वारा डिटर्जेंट पाउडर एवं साबुन भेंट किये जायेंगे। जुगल राठी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक समरसता, सेवा एवं मातृशक्ति के सम्मान की भावना को सुदृढ़ बल मिलता है।
कल्ला ने कहा कि पुष्करणा ओलंपिक सावे जैसे आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, संस्कार और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
