

श्याम भजन संध्या एवं सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। गायत्री माता मंदिर में ‘एक श्याम द्वारिकाधीश के नाम’ भजन संध्या एवं सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा ने किया। आयोजक अनिल ओझा ने बताया कि पंडित रामदेव ओझा की स्मृति में पिछले 16 वर्षों से रामदेवरा में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में दुर्गादास छंगानी एवं शुभकरण गहलोत विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में श्याम देराश्री, नेमीचंद गायक, कैलाश, प्रेम सागर एवं रेवत डांसर द्वारा भगवान की सजीव झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। आयोजन देव इवेंट्स एंटरटेनमेंट एवं ब्रदर्स यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।
