Bikaner Bikaner District Rajasthan

माथुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

माथुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
बीकानेर। वरिष्ठ पत्रकार स्व. अशोक माथुर की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को सूचना केंद्र सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। श्रद्धांजलि सभा में पत्रकार हेम शर्मा ने कहा कि अशोक माथुर ने पत्रकारिता को सच्चाई, निष्पक्षता और समाज सेवा का माध्यम बनाया। उनके संस्थान से कई नए पत्रकार निकले। वे पत्रकारिता के पाठशाला थे। बृज मोहन रामावत ने कहा कि श्री अशोक माथुर ऐसे पत्रकार थे, जो समाज की नब्ज़ पहचानते थे। उन्होंने सदियों जनहित की आवाज़ उठाई। अन्याय के खिलाफ कलम चलाई और सच के साथ खड़े रहे। बाबू सिंह ने स्व. श्री माथुर के साथ बिताए संस्मरण सुनाए और कहा कि पत्रकारिता क्षेत्र के अजातशत्रु थे। गिरिराज हर्ष ने कहा कि माथुर एक निडर पत्रकार थे। वे व्यवस्था से प्रश्न पूछने से कभी परहेज नहीं रखते। इस दौरान वी डी व्यास, मोहन थानवी, निर्दोष व्यास, अशोक प्रेमी, विकास, खेराजाराम, रोहित शर्मा, मोहन कड़ेला, महिका महर्षि, राजेंद्र भार्गव तथा पृथ्वीराज रतनू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *