

तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह सम्पन्न
बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह का रविवार को समापन हुआ। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती मंदिर में आयोजित समारोह में रविवार को योगी ओमनाथजी महाराज एवं श्रीश्यामसुंदरदासजी महाराज मुख्य अतिथि तथा जयपुर के समाजसेवी जगदीश सैनी का विशिष्ट आतिथ्य रहा। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि तीन दिवसीय इस समारोह में 2100 से अधिक शख्सियतों का सम्मान किया गया।
कार्यकर्ताओं, भामाशाहों व महिला शक्ति की सहभागिता बनी मजबूत धुरी
संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने समापन अवसर पर मंच से समाज के सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं, महिला शक्ति, भामाशाहों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन माली सैनी समाज की एकता, संगठन और समर्पण की मिसाल है। समारोह में जेठमल भाटी, ओमप्रकाश पंवार, प्रेमचंद सांखला, नन्दलाल गहलोत, गौरीशंकर गहलोत, मूलचंद गहलोत, आसुराम कच्छावा, राजकुमार पंवार, काशीराम भाटी, शांतिलाल सांखला, महेन्द्र कुमार टाक का सराहनीय आर्थिक सहयोग रहा।
