Bikaner Bikaner District Rajasthan

व्याख्यान माला के साथ हिन्दी सप्ताह प्रारम्भ

व्याख्यान माला के साथ हिन्दी सप्ताह का प्रारम्भ
बीकानेर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय मुरलीधर व्यास नगर बीकानेर के संयुक्त तत्त्वावधान में हिन्दी दिवस पर व्याख्यान माला के साथ हिन्दी सप्ताह का प्रारम्भ किया गया । व्याख्यान माला में मुख्य अतिथि हिन्दी विभागाध्यक्ष राजकीय डूंगर महाविद्यालय, डीन कला संकाय महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद् राजस्थान के प्रो. अन्नाराम शर्मा ने हिन्दी दिवस मनाने का कारण, हिन्दी के विविध रूप, उनके उपयोग तथा वर्तमान परिपेक्ष्य में हिन्दी का विस्तार एवं उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्राओं को साहित्य परिषद् का लक्ष्य और उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया। हिन्दी साहित्य में रूचि उत्पन्न करने हेतु साहित्य पठन के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम के संयोजक डॉ.श्रीनिवास शर्मा ने आगन्तुक महानुभावों का स्वागत व आभार व्यक्त किया साथ ही हिन्दी सप्ताह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी ।कार्यक्रम का संचालन सह आचार्य तेजकरण चौहान ने किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय की हिन्दी विभाग की सह आचार्य श्रीमती अमिता जैन व सहायक आचार्य डॉ. शशि बेसरवारिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *