

राजस्थान शा. शि. संघ ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। राजस्थान शारिरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापूराम चैथरी के नेतृत्व मे विभिन्न आवशयक मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ बीकानेर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि शारीरिक शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न जायज मांगो के निराकरण के लिए आज निदेशक के नाम स्टाफ ऑफिसर श्री अशोक शर्मा व श्री रमेश हर्ष को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में मांग की गई कि आगामी 26 व 27 सितंबर को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन प्रस्तावित है, इन्ही तिथियो मे तृतीय समूह की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं व प्रथम समूह की राज्य स्तरीय पूर्व प्रशिक्षण शिविरो का आयोजन भी इन्ही तिथियो मे होने जा रहे हैं, जिसमे राज्य के अधिकांश शिक्षक साथी व संस्था प्रधान भी सम्मिलित रहगे इस कारण शिक्षक अधिवेशन की तिथिया संशोधित करके अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में रखी जाए। इसके अलावा हाल ही में पदोन्नत उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा की काउंसलिंग कर नियुक्ति दी जाए। अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए आयोजित परीक्षा पास हुए तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षकों को नियुक्ति दी जाए। खिलाडी छात्र-छात्राओ के हित हेतु जिला व राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ी खुराक भत्ता बढ़ाकर 250 रुपए प्रतिदिन किया जाए।
प्रतिनिधि मंडल में संगठन के लक्ष्मणदास वैष्णव उपजिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर,दर्जन सिंह सिसोदिया व्याख्याता शारीरिक शिक्षा उदयपुर,राजेंद्र व्यास जिला अध्यक्ष बीकानेर, हरी किशन, राजेश सेवक जिला मंत्री बीकानेर, योगेश व्यास, सुरेन्द्र कुमार,कमल सारण जोधपुर ,तरुण विद्यालय के निदेशक हनुमान सिंह भाकर, सहित कई शारिरिक शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
