Bikaner Bikaner District Politics Rajasthan

विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोकतंत्र को कर रहा कमजोर

विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोकतंत्र को कर रहा कमजोर
बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी दल जनादेश का अपमान कर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं, जो लोकतंत्र पर प्रहार है। वे भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। मेघवाल ने कहा कि भाजपा की ओर से 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का उद्देश्य कांग्रेस द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को जनता के सामने उजागर करना है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान और जनादेश की मर्यादा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। पत्रकार वार्ता में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, महावीर सैनी, राजन तनेजा, मनीष सोनी एवं कमल गहलोत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *